Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीति

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: भाजपा का राष्ट्रव्यापी अभियान आज से — हर जिले में 10 हजार की पदयात्रा

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर यह अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) यानी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाने के लिए चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता और संवैधानिक प्रक्रियाओं को लेकर जनता को सही जानकारी देना है।

यह अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक और दूसरा चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान हर जिले के मुख्यालय में पदयात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें करीब दस-दस हजार लोग शामिल होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम होंगे, जिनमें लगभग दो सौ प्रतिष्ठित नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, आईटीआई संस्थानों और कोचिंग केंद्रों में संपर्क कार्यक्रम चलेंगे, और दस लाख से अधिक युवाओं और पेशेवरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी।

अभियान की कमान संभालने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, मनसुख मांडविया, बिप्लब देब और स्मृति ईरानी विश्वविद्यालयों में बहस कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे, जबकि तरुण चुघ, भूपेंद्र यादव और शिवराज सिंह चौहान जमीनी रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा का कहना है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का यह अभियान तथ्यों के साथ जवाब देगा। यह अभियान आने वाले महीनों में पार्टी की जमीनी गतिविधियों का केंद्र रहेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *