Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीतिहरियाणा

अमित शाह का पंजाब दौरा: 20 अक्टूबर को मानसा, संगरूर, गुरदासपुर में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे — “चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल भेजेंगे”

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के खिलाफ नशे के काले कारोबार को लेकर बड़ी घोषणा की है। शाह ने रविवार को X पर ऐलान किया कि वह मंगलवार, 20 अक्टूबर को पंजाब के मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपने परिजनों को खोया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी और पंजाब सहित पूरे देश को नशे के इस कारोबार से मुक्त बनाकर रहेगी।

अपने संदेश में अमित शाह ने पंजाब की AAP सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “आप-दा” सरकार ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है। शाह का आरोप है कि AAP सरकार के संरक्षण में चिट्टा कारोबारियों का काला धंधा फल-फूल रहा है।

अमित शाह ने कहा कि नशे के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और पंजाब की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के दुख को शब्दों से परे बताते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिया।

यह एक महीने के भीतर अमित शाह का पंजाब का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 30 सितंबर को वह जालंधर गए थे, जहां उन्होंने बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित किया था। इस बार 20 अक्टूबर को वह अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे, जहां पंजाब में नशे के खिलाफ केंद्र की रणनीति सामने आएगी।

बीजेपी पंजाब में नशे के मुद्दे को लगातार उठा रही है। पार्टी का कहना है कि राज्य में नशे का कारोबार युवाओं की जिंदगियां तबाह कर रहा है और AAP सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। अमित शाह के इस दौरे को पंजाब में बीजेपी के ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *