Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीति

मिशन-2027: अमित शाह 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में देंगे रणनीति को धार

Spread the love

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के आखिर में लखनऊ आएंगे। भाजपा 30 और 31 अक्टूबर को राजधानी में प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी संगठनात्मक बैठक करेगी, जिसमें शाह मिशन-2027 के लिए चुनावी रणनीति को नई दिशा देंगे।

पार्टी ने यह बैठक विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले रखी है, जिसके खास चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। पिछली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई 2024 को लखनऊ में हुई थी, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन-2027 की रूपरेखा तय की थी। अब सामने चुनावी परीक्षा है और अमित शाह खुद मैदान में उतर रहे हैं।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। चर्चा है कि अमित शाह नवंबर में सभी बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ सीधा संवाद करेंगे और 2017 के चुनावी मॉडल को फिर से जमीन पर उतारेंगे।

उल्लेखनीय है कि 2017 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहते हुए अमित शाह ने माइक्रोमैनेजमेंट और बूथ-स्तरीय संगठन के जरिए भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाई थी। पार्टी उसी सफल पटकथा को इस बार दोहराने की तैयारी में है। बैठक से पहले प्रदेश कार्यसमिति की जंबो टीम की घोषणा होनी है, साथ ही युवा मोर्चा समेत अन्य इकाइयों का गठन भी किया जाएगा।

शाह यूपी की राजनीति को गहराई से समझते हैं और उनके आगमन को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़े जमावड़े और नई ऊर्जा का संकेत माना जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *