Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

क्राइमहरियाणा

पलवल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

पलवल। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की फरीदाबाद इकाई की टीम ने पलवल में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस चौकी के इंचार्ज को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपनिरीक्षक को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

आरोप है कि उपनिरीक्षक ने शिकायतकर्ता के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज न करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार आरोपी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है। ब्यूरो का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि हरियाणा एसीबी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत सीधे एसीबी से करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *