Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीतिहरियाणा

हरियाणा में नायब सरकार के दो साल पूरे : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बोले- संकल्प पत्र के वादे पूरे

Spread the love

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया और कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को सरकार ने पूरा किया है।

रिपोर्ट कार्ड के अनुसार संकल्प पत्र में शामिल 217 वादों में से अब तक 70 वादे पूरे किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष वादों को आगामी तीन वर्षों में पूरा करने का स्पष्ट रोडमैप तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय सुशासन और पारदर्शिता के साथ प्रदेश के हर वर्ग का विकास करना है।

दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में सुशासन दिवस के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विभिन्न जिलों में उपायुक्तों की अगुवाई में हुए कार्यक्रमों में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को दी गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हाल ही में विदेश दौरे से लौटे हैं। स्वीडन यात्रा के दौरान उन्होंने इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया और निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया। विदेश दौरे से लौटने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दो साल के कामकाज का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं और इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।


Spread the love

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *