Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

नौकरियाँहरियाणा

HKRN भर्ती 2026: 7 पदों पर ऑनलाइन आवेदन जारी, 21 और 24 अक्टूबर आखिरी तारीख

Spread the love

हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार की नई खबर है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के एंटरप्राइजेज प्लेसमेंट पोर्टल पर निजी क्षेत्र के लिए 7 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल hkrnl.itiharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत परचेज हेड का 1 पद, परचेज एंड मार्केट विजिटिंग एग्जीक्यूटिव का 1 पद और अकाउंटिंग–बैंकिंग एंड टैक्सेशन का 1 पद शामिल है। इन तीनों पदों के लिए आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। इसके अलावा मैथ्स-साइंस टीचर के 2 पद और फिजिकल ट्रेनर टीचर के 2 पद हैं, जिनके लिए आवेदन 12 से 21 अक्टूबर 2026 तक होंगे।

योग्यता की बात करें तो टीचर पदों के लिए बी.एससी/एम.एससी और बी.पी.एड/बी.पी.ई.एस/एम.पी.एड निर्धारित है। परचेज हेड के लिए ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि अकाउंटिंग पद के लिए बी.कॉम के साथ 2 साल का अनुभव मांगा गया है। आवेदक की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है। चयन प्रक्रिया इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से पूरी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता और शर्तें ध्यान से पढ़ लें, ताकि फॉर्म में कोई गलती न हो।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में भी लगातार रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। एंटरप्राइजेज पोर्टल पर समय-समय पर नई भर्तियां निकलती रहती हैं, इसलिए नौकरी की तलाश कर रहे युवा पोर्टल पर नियमित नजर रखें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *