Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीतिहरियाणा

पंजाब ड्रग मामला: CM सैनी का मान सरकार पर बड़ा हमला — ‘पांच साल चुटकुलों में निकाल दिए’, झोटा हत्याकांड पर भी घेरा

Spread the love

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंजाब की AAP सरकार पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार और ड्रग-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर भगवंत मान सरकार को पूरी तरह नाकाम करार दिया। सैनी ने कहा कि पंजाब की सरकार ने वोट बटोरते समय तीन से छह महीने में नशे को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में नशे का कारोबार खत्म होने के बजाय और बढ़ गया है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई तो दी, लेकिन साथ ही बड़ा तंज भी कस दिया। सैनी ने कहा कि मान ने अपने कार्यकाल के पांच साल चुटकुलों में निकाल दिए और पंजाब की जनता की परेशानियों की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नशा तस्कर बेखौफ होकर खुलेआम काम कर रहे हैं और हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग पुलिस में शिकायत करने से भी डरते हैं। सैनी के मुताबिक नशे की इस मार से सबसे ज्यादा कीमत पंजाब की महिलाओं को चुकानी पड़ रही है।

ड्रग-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सैनी ने कहा कि यह बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है और इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि झोटा ने बार-बार सरकार और प्रशासन को नशे के कारोबार के बारे में आगाह किया था। सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता के पुराने वीडियो देखे जा सकते हैं, जिनमें वह अधिकारियों से लगातार कार्रवाई की मांग करते दिखते हैं, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और जनता उससे पूरी तरह तंग आ चुकी है।

बता दें कि परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्टों के अनुसार झोटा एक मेडिकल स्टोर के अंदर एक दुकानदार से नशीले पदार्थों की कथित बिक्री को लेकर बहस कर रहे थे और उस समय फेसबुक लाइव भी चला रहे थे। आरोप है कि दुकान के मालिक अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चला दी, जिसे बाद में राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया। इस हत्याकांड के बाद पंजाब में विरोध प्रदर्शन हुए और राज्य में नशे और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार को राजनीति करने के बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *