Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीतिहरियाणा

RSS स्थापना दिवस 2026: 100 वर्ष पूर्ण होने पर PM मोदी की बधाई, नागपुर में मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में संघ की 100 वर्ष की यात्रा को “सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सौहार्द की उल्लेखनीय शताब्दी” बताया। संघ का शताब्दी वर्ष इसी विजयादशमी के अवसर पर संपन्न हो रहा है।

नागपुर के रेशिमबाग मैदान में विजयादशमी के अवसर पर संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा की और संघ के संस्थापक केशव हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और इजराइल के महावाणिज्य दूत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस वर्ष के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के संजय गुप्ता थे।

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने हिमालय क्षेत्र की पर्यावरणीय अस्थिरता और नशे की बढ़ती समस्या जैसे गंभीर मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने समाज से इन चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सोशल मीडिया पर संघ के स्वयंसेवकों को नमन करते हुए कहा कि “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के मंत्र के साथ संघ ने एक शताब्दी तक देश की सेवा की है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *