गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर: 4 कुख्यात बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 क्षेत्र में देर रात क्राइम ब्रांच और दीपक नांदल गैंग के शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 कुख्यात बदमाश मारे गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर रंगदारी नहीं देने वाले एक व्यवसायी के घर फायरिंग की साजिश के दौरान पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही DCP क्राइम, DCP ईस्ट और FSL की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *