Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीतिहरियाणा

ओडिशा छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बंपर जीत, अमित शाह बोले — युवा ‘राष्ट्र प्रथम’ के साथ मजबूती से खड़ा

Spread the love

ओडिशा में करीब आठ साल बाद हुए छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन किया है। 15 अक्टूबर को हुए चुनावों में परिषद ने 13 राजकीय विश्वविद्यालयों में से 8 में जीत का परचम लहराया, जबकि 200 से ज्यादा कॉलेजों में भी ABVP के उम्मीदवार विजयी रहे। कटक के प्रतिष्ठित उत्कल विश्वविद्यालय में तो ABVP ने क्लीन स्वीप कर दिया।

खास बात यह है कि इससे पहले ABVP ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों में भी बड़ी जीत दर्ज की थी। ओडिशा की यह जीत लगातार तीसरी बड़ी जीत है, जिससे छात्र राजनीति में परिषद की मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए ABVP को बधाई दी। शाह ने कहा कि पहले पंजाब यूनिवर्सिटी, फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी और अब ओडिशा के विश्वविद्यालयों में मिली यह शानदार जीत यह दर्शाती है कि देश की युवा शक्ति ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जीत को अराजकतावादी विचारधारा की पराजय और राष्ट्रीयता की जीत बताया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी ABVP की इस जीत को युवाओं के विश्वास का प्रतीक बताया और परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। ओडिशा में आठ साल बाद हुए छात्रसंघ चुनावों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

चुनाव परिणामों को लेकर परिषद के नेताओं का कहना है कि यह जीत युवाओं में राष्ट्रवादी विचारधारा के बढ़ते समर्थन को दर्शाती है। छात्रसंघ चुनावों में लगातार मिली इन जीतों से आगामी दिनों में छात्र राजनीति में ABVP की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *