हरियाणा सरकार राज्य में उद्योग, निवेश और रोजगार को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 1 जून को गुरुग्राम से नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।सरकार का दावा है कि यह नई नीति हरियाणा को देश के सबसे आकर्षक औद्योगिक और निवेश केंद्रों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके तहत विनिर्माण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, स्टार्टअप्स और एमएसएमई क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार केवल नई नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी जोर दे रही है। इसी उद्देश्य से राज्य के विकास के लिए दीर्घकालिक विजन तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत वर्ष 2030-31 तक के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाएगी।
नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, औद्योगिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना और हरियाणा को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करना है।सरकार का मानना है कि इस पहल से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
