हरियाणा के पानीपत के शौर्य ग्रोवर ने जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में जीते 2 स्वर्ण, 600 मीटर में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
पानीपत के बबैल गांव के 16 वर्षीय शौर्य ग्रोवर ने चेन्नई में 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 600 मीटर और मेडली रिले में दो स्वर्ण पदक जीते और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।