Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीति

PM मोदी ने एग्रिवोल्टिक्स को बताया किसानों की समृद्धि का रास्ता, PM-KUSUM के अगले चरण में मिलेगा प्रोत्साहन

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एग्रिवोल्टिक्स को किसानों की समृद्धि का रास्ता बताते हुए इसका खुला समर्थन किया है। पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और शिवराज सिंह चौहान के लेख को X पर साझा किया, जिसमें बताया गया है कि एक ही जमीन पर सोलर पैनल और खेती एक साथ करने से किसानों को दोहरा फायदा मिलता है।

एग्रिवोल्टिक्स में खेत में सोलर पैनल लगाए जाते हैं और उनके नीचे फसल उगाई जाती है। इससे किसान को फसल के साथ-साथ बिजली बेचकर अतिरिक्त आय होती है, सिंचाई की ऊर्जा लागत घटती है और पैनलों की छांव फसल को तेज धूप से सुरक्षा भी देती है। लेख के मुताबिक यह तकनीक ग्रामीण आय बढ़ाने का मजबूत जरिया बन सकती है।

खास बात यह है कि भारत 21 से 23 अक्टूबर तक 7वें एग्रीवोल्टिक्स विश्व सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसकी थीम ‘पावरिंग द ग्लोबल साउथ’ है। इससे पहले PM-KUSUM योजना के अगले चरण में एग्रिवोल्टिक्स के लिए समर्पित प्रोत्साहन देने की योजना बनाई जा रही है।

PM-KUSUM योजना पहले से ही किसानों को सोलर पंप और सोलर प्लांट लगाने में मदद दे रही है। एग्रिवोल्टिक्स को इसमें जोड़ने से छोटे और सीमांत किसान अपनी जमीन से खेती के साथ ऊर्जा आय भी कमा सकेंगे। मोदी सरकार का यह कदम नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य और किसानों की आय बढ़ाने — दोनों मोर्चों पर आगे बढ़ने वाला माना जा रहा है।


Spread the love

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *