Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

क्राइमहरियाणा

महाकुंभ फेम ‘आईआईटी बाबा’ की मौत की अफवाह निकली झूठी : हिसार पुलिस ने किया खंडन, बोली- फर्जी खबर फैलाने वालों पर रखी जा रही नजर

Spread the love

हिसार। महाकुंभ में चर्चित हुए अभय सिंह ग्रेवाल उर्फ ‘आईआईटी बाबा’ की मौत की खबर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई पोस्ट में दावा किया गया कि उनका शव एक कमरे से बरामद हुआ है, जिसके बाद प्रशंसकों में खलबली मच गई।

हालांकि हरियाणा पुलिस की हिसार इकाई ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि वायरल हो रही खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं। पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, वह अभय सिंह ग्रेवाल नहीं, बल्कि कोई अन्य व्यक्ति है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल जैन के रूप में हुई है। वह आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र बताए जाते हैं और ऑनलाइन कोचिंग देते थे। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में इन्हीं से जुड़ी जानकारी को गलत तरीके से ‘आईआईटी बाबा’ से जोड़कर फैलाया गया।

हिसार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरों को आगे न बढ़ाएं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और झूठी व भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आए ‘आईआईटी बाबा’ को लेकर पहले भी कई अफवाहें उड़ चुकी हैं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि अफवाहों से बचा जा सके।


Spread the love

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *