Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

सरकारी योजनाएँहरियाणा

हरियाणा राज्य महिला पुरस्कार 2026: सुषमा स्वराज पुरस्कार में 5 लाख, 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन — जानें पूरी सूची

Spread the love

हरियाणा की महिलाओं के लिए सम्मान और प्रोत्साहन का बड़ा मौका आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर है और आवेदन विभाग के पोर्टल onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पर किए जा सकते हैं।

सबसे बड़ा सम्मान सुषमा स्वराज पुरस्कार है, जिसमें 5 लाख रुपये की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और शॉल दिया जाता है। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार में 1.50 लाख रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार में 1 लाख रुपये और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार में 1 लाख रुपये की राशि है। लाइफ टाइम अचीवर सम्मान के लिए 51,000 रुपये तय हैं, जबकि सरकारी कर्मचारी, समाजसेविका और महिला उद्यमी श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

आवेदन के बाद जिला स्तरीय अनुशंसा समिति द्वारा जांच की जाएगी और पुलिस सत्यापन के बाद आवेदन मुख्यालय को भेजे जाएंगे। विभाग ने सभी जिलों की योग्य महिलाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।


Spread the love

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *