Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

किसानहरियाणा

Haryana News: धान की पूरी फसल खरीदेगी सरकार, अतिरिक्त उपज के लिए मंडी सचिव को दें आवेदन — 48 घंटे में होगी जांच

Spread the love

हरियाणा सरकार ने धान किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रति एकड़ धान की बिक्री की तय सीमा से ज्यादा पैदावार होने पर किसानों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं होगी — सरकार उनकी अतिरिक्त उपज भी खरीदेगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे से लौटने के बाद सबसे पहले किसानों की फसल खरीद के विषय पर ही निर्णय लिया था। रविवार को सिरसा जिले की डबवाली, कालांवाली, रानियां और सिरसा अनाज मंडियों के दौरे में उन्होंने खरीद, उठान और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं।

निर्देशों के मुताबिक, यदि किसी किसान के खेत में पोर्टल पर दर्ज औसत से ज्यादा धान की पैदावार हुई है, तो वह संबंधित मंडी के सचिव के पास लिखित आवेदन दे सकता है। आवेदन मिलने के बाद अधिकारी 48 घंटे के भीतर जांच करेंगे और अतिरिक्त पैदावार की पुष्टि होने पर तय सीमा से ज्यादा धान खरीदा जाएगा। मंत्री ने कहा कि 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की नियमानुसार खरीद हो रही है और जे-फार्म कटने के बाद किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद के बाद फसल का उठान समय पर हो, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता रहे और मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल समेत सभी जरूरी सुविधाएं किसानों व आढ़तियों को मिलें। खरीफ सीजन की खरीद प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने पर सरकार का पूरा ध्यान है।


Spread the love

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *