Viksit Haryana

हरियाणा की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ और विकास की हर अपडेट

राजनीतिहरियाणा

रोहतक में आज भव्य सनातनी सम्मेलन: मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि, 200 ड्रोन से आसमान में दिखेगी प्रभु श्रीराम की गाथा

Spread the love

रोहतक। दशहरे के पावन अवसर पर आज रोहतक शहर में सनातन संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। सनातनी युवा फाउंडेशन की ओर से नई अनाज मंडी के सामने स्थित ओल्ड शुगर मिल ग्राउंड में ‘भव्य सनातनी सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य आकर्षण 200 ड्रोन से होने वाला नाइट स्काई शो होगा, जिसमें आसमान में प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों की दिव्य झांकियां ड्रोन लाइटों के जरिए प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा देशभर में प्रसिद्ध केशव बैंड और हनुमान अंश की स्टार कास्ट भी कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुतियां देंगी।

सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराना समय की जरूरत है। रामलीला और दशहरे जैसे पर्व युवाओं में संस्कारों का संचार करते हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। मैदान में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।

भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने कहा कि सनातनी सम्मेलन जैसे आयोजन समाज में एकता और सद्भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होने वाला यह सम्मेलन रोहतक के लिए गौरव का विषय है और इससे युवाओं में सनातन धर्म के प्रति आस्था और गहरी होगी।

शाम को दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रात में ड्रोन शो का आयोजन होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस बार का सनातनी सम्मेलन इसे और भी भव्य बनाने जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *