गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान: तीन दशक की सेवा को सराहा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरुग्राम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके दशकों के योगदान को सराहा। तीन दशक से अधिक समय तक संगठन के लिए काम करने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को इस सम्मेलन में सम्मान दिया गया।