कालका-शिमला हेरिटेज रूट पर हाइड्रोजन टॉय ट्रेन: सर्वे पूरा, बड़ोग में बनेगा हाइड्रोजन प्लांट
भारतीय रेल मंत्रालय कालका-शिमला हेरिटेज रूट पर हाइड्रोजन से चलने वाली टॉय ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। रूट का सर्वे पूरा हो चुका है और बड़ोग रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन प्लांट के लिए जगह चिन्हित की गई है।
