हरियाणा: फरीदाबाद में 753 करोड़ का एलिवेटेड फ्लाईओवर, सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद तक 17 दिसंबर को टेंडर
हरियाणा सरकार ने ग्रेटर फरीदाबाद को एनआईटी फरीदाबाद से जोड़ने वाले करीब 753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर को मंजूरी दी है। सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद और अमृता अस्पताल तक बनने वाले इस कॉरिडोर का टेंडर 17 दिसंबर को प्रस्तावित है।
