झज्जर में प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई: बिना NOC चल रहे 8 अवैध RMC प्लांट हटाए, बादली में एक संचालक ने खुद हटाया ढांचा
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुरोध पर झज्जर जिला प्रशासन ने बिना NOC चल रहे 8 अवैध रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट हटवा दिए। याकूबपुर, दादरी तोए, नौरंगपुर, उकलाना और निमाना गांवों में हुई कार्रवाई।
