छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी की महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को 632 करोड़
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नया रायपुर में राज्योत्सव समापन समारोह के मंच से 67 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी।
