हरियाणा: लाडवा से खाटू श्याम धाम तक सीधी बस सेवा आज से, कुरुक्षेत्र होकर चलेगी
हरियाणा रोडवेज की कुरुक्षेत्र डिपो से लाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष सीधी बस सेवा 3 नवंबर 2026 से नियमित रूप से चलेगी। बस सुबह 6:10 बजे लाडवा से रवाना होकर सुबह 6:40 बजे कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए जाएगी।